गया, अगस्त 16 -- Gaya News: आमस थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात सांव टोल प्लाजा के पास वाहन जांच के दौरान कार सवार दो तस्करों को 29.100 ग्राम गांजा और डेढ़ लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तस्कर गांजा की खेप कार के इंजन में छिपाकर ओडिशा से आरा ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के जमुआव गांव निवासी पप्पू कुमार और गजराजगंज थाना क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गांजा की खेप ले जाने की सूचना पर पुलिस टीम को टोल प्लाजा के पास तैनात किया गया था। वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखते ही कार सवार भागने लगे। पुलिस ने ओवरटेक कर वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार के इंजन के बीच छिपाकर रखे गांजा के पैकेट बरामद हुए। बरामद गांजा...