Gaya News: 28 वर्ष बाद पुराने मामले में इश्तहार वारंटी गिरफ्तार
गया, अक्टूबर 1 -- Gaya News: गुरुआ थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो इश्तहार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 16/98 में दादू बरमा गांव निवासी सुरेंद्र भुइयां को 28 वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज था। वहीं, कांड संख्या 158/17 के इश्तहार वारंटी बैजू बिगहा निवासी उदय कुमार अकेला को आठ वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। नसेर के बिलशन कुमार तथा मंझार के लड्डू खान और जक्की खान के घर इश्तहार तामील किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.