Gaya News: 24 नवंबर को 20 साल बेमिसाल नीतीश कुमार संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प
गया, नवम्बर 17 -- Gaya News: बांकेबाजार स्थित जदयू प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष रामबरन कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रखंड प्रभारी पप्पू कुमार दांगी शामिल हुए। बैठक में 24 नवंबर को आयोजित होने वाले '20 साल बेमिसाल नीतीश कुमार' संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। तैयारियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। मौके पर तारानाथ प्रसाद, विनेश पासवान, कंचन पासवान, मृजेंद्र कुमार, विनय कुमार, डॉ. ललन प्रसाद सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.