गया, अगस्त 31 -- Gaya News: कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर आमस के सलैया गांव में सोमवार को श्रीकृष्ण युवा समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया मनोज यादव ने की। कमेटी के सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण की धूमधाम से पूजा करने और 22 किलोमीटर तक शोभायात्रा निकालने पर विचार किया। संयोजक बबन यादव ने पूजा-अर्चना के बाद हजारों लोगों के बीच भगवान का प्रसाद वितरण करने में सहभागिता की अपील की। कहा भगवान का प्रसाद सभी को मिले। इसके लिए कमेटी के लोगों को पूरी तरह तत्पर रहना होगा। उपाध्यक्ष प्रविंद यादव ने बताया कि औरंगाबाद जिले के सीमा नारायणपुर मोड़ से हमजापुर तक शांति पूर्वक शोभयात्रा निकाली जाएगी। इसमें गाजे-बाजे और बैंड बजा के साथ हजारों लोग शामिल होंगे। इसके लिए समिति के सदस्य व अधिकारी गांवों घूमकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। बैठक में अरविंद...