Gaya News: 20 दिसंबर तक बकाया राशि जमा करने का मौका, ब्याज की राशि होगी माफ
गया, अक्टूबर 30 -- Gaya News: अनुमंडल कार्यालय, टिकारी के सभाकक्ष में शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र में संचालित सभी ईंट भट्ठा संचालकों के साथ एसडीएम प्रवीण कुंदन ने बैठक की। इस दौरान खान व भूतत्व विभाग, बिहार सरकार की ओर से अधिसूचित ईंट भट्ठों की बकाया राशि से संबंधित एकमुश्त समाधान योजना (वन टाइम सेटलमेंट स्कीम) की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि बिहार राज्य में वित्तीय वर्ष 2024-25 तक ईंट भट्ठों पर बकाया राशि की वसूली के लिए सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना स्वीकृत की है। इसके तहत संबंधित ईंट-भट्ठा संचालकों को नीलाम पत्र वाद के तहत बकाया राशि में ब्याज को छोड़कर शेष मूल बकाया राशि जमा करनी होगी। राशि जमा होने के बाद संबंधित विभागीय पदाधिकारी की ओर से नीलाम पत्र पदाधिकारी को इसकी सूचना दी जाएगी। इसके आधार पर संबंधित नीलाम पत्र वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.