Gaya News: 190 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
गया, सितम्बर 7 -- Gaya News: आमस थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 190 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि करमडीह मोड़ के पास पुलिस को देखकर गुरुआ कौड़िया निवासी शिवम कुमार शराब लदी बाइक छोड़कर खेत में भागने लगा। पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाइक से 90 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं, मसूरीबार मोड़ के पास जीटी रोड से ऑटो पर लदी करीब 100 लीटर शराब के साथ गुरुआ सैदबिगहा निवासी प्रिंस कुमार को पकड़ा गया। वह भी पुलिस को देखकर भागने लगा था। दोनों तस्करों को पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : मजलिसपुर से देसी शराब बरामद, तस्कर फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.