Gaya News: 18 मवेशियों के साथ तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, तीन पिकअप जब्त
गया, अक्टूबर 11 -- Gaya News: डेल्हा थाने की पुलिस ने पशु तस्करी की सूचना पर शनिवार की देर रात परैया रोड माल गोदाम के पास छापेमारी कर 18 मवेशियों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। मौके से मवेशियों के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे तीन पिकअप वाहन भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को पिकअप के डाले में त्रिपाल से ढककर क्रूरतापूर्वक बांधा गया था। जांच के दौरान उनके परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिले।डेल्हा थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना मिलने के बाद माल गोदाम के पास वाहन जांच शुरू की थी। इसी दौरान तीन पिकअप के चालक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तीनों चालकों को पकड़कर वाहनों को जब्त कर लिया। तलाशी में कुल 18 मवेशी बरामद हुए।बताया कि गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के उतरेन गांव के गुलशन कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.