Gaya News: 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गया, जुलाई 1 -- Gaya News: डुमरिया थाना पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। थानेदार राजू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के बोरे में शराब लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने मांडर बाजार में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान मैगरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी विजय पासवान (45) को 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.