गया, अगस्त 13 -- Gaya News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र भवन में प्रखंड स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मीरा कुमारी के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में धीरज कुमार ने प्रथम, सत्यम राज ने द्वितीय और योगेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में खुशी कुमारी प्रथम, सलोनी कुमारी द्वितीय और प्रिंस राज तृतीय स्थान पर रहे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवीन कुमार झा ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...