Gaya News: 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, फरार कैदी निक्कू का सुराग नहीं
गया, नवम्बर 9 -- Gaya News: गया सेंट्रल जेल का विचाराधीन कैदी निक्कू अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हुए बंदी की तलाश में 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। कैदी की फरारी ने जेल प्रशासन और अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि कड़ी निगरानी के दावों के बीच बंदी आखिर कैसे फरार हो गया और इस चूक की जवाबदेही किसकी है? औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के तेजू बिगहा का रहने वाला निक्कू 22 सितंबर से गया सेंट्रल जेल में बंद था। वह सासाराम रेल थाना में दर्ज एक मामले का विचाराधीन कैदी है। 27 अक्तूबर को तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.