Gaya News: 10 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
गया, जुलाई 9 -- Gaya News: बांकेबाजार थाना पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के रोरीडीह गांव स्थित पानी टंकी के पास छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोंधी गांव निवासी अरुण चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.