गया, अक्टूबर 15 -- Gaya News: बोधी बिगहा थाने की पुलिस ने गुरुवार को शराब बेचने की सूचना पर छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रियनंदन आलोक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर काचर गांव बबन राम के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान उसके घर से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से बबन राम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...