Gaya News: 'कबाड़ से जुगाड़' कार्यशाला में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
गया, जुलाई 25 -- Gaya News: बोधगया के शेखवारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को 'कबाड़ से जुगाड़' कार्यक्रम के तहत सृजनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अनामिका के निर्देशन में संगीत शिक्षक धर्मवीर कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक की पुरानी बोतलों और अनुपयोगी स्केच पेन से उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया। बच्चों ने पेन स्टैंड, साबुनदानी, गुलदस्ता और खिलौना बाजा बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। धर्मवीर कुमार शर्मा ने कहा कि हर बच्चे में विशेष प्रतिभा होती है, जिसे उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर निखारा जा सकता है। प्रधानाध्यापक अनामिका ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिससे बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और कलात्मक समझ का विकास हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.