गया, अगस्त 2 -- Gaya News: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पटना में शनिवार को बैठक हुई। मुख्य सेक्टर प्रभारी सह कई प्रदेशों के मुख्य केंद्रीय प्रभारी पूर्व सांसद राजाराम साहब के आदेश पर अनंत कुमार को पुनः गया जिला अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी ई. हरिकेश्वर पासवान व केंद्रीय प्रभारी सह प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्रीकांत साहब ने संयुक्त रूप से अनंत कुमार को गया जिलाध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा। इससे पहले भी अनंद कुमार गया जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अनंत कुमार को गया जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व जिला महासचिव अभय कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. मदन राम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश पासवान, बीभीएफ के जिला संयोजक ई. ऋतुराज गौतम, गुरारू के विधानसभा प्रभारी राजू रंजन चौधरी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन विश्वकर...