गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: मानपुर के बुढ़वा महादेव स्थान परिसर में रविवार शाम होमियोपैथिक चिकित्सक संघ की आमसभा आयोजित की गई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, आगामी चुनाव कराने, विस्तार और सदस्यता अभियान तेज करने पर चर्चा हुई। चिकित्सकों ने संगठन की मजबूती के लिए आपसी एकजुटता और सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया। साथ ही होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति के विकास और संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. एस. प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन संघ के सचिव डॉ. प्रभात कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...