Gaya News: होमवर्क पूरा कराने में बच्चों की करें मद्द- मो. शमशाद
गया, जुलाई 25 -- Gaya News: प्रखंड की झरी पंचायत स्थित बहेरा मध्य विद्यालय में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई को लेकर खुलकर अपने विचार रखे। कई महिला अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हाल के दिनों में बच्चों की पढ़ाई में सुधार हुआ है। वहीं कुछ अभिभावकों ने बच्चों पर और मेहनत कराने की जरूरत बताई। प्रधानाध्यापक मो. शमशाद आलम ने अभिभावकों से बच्चों का गृहकार्य पूरा कराने में सहयोग की अपील की। गोष्ठी में शिक्षा समिति अध्यक्ष तनवीर आलम, रंजय सिंह, नरेंद्र सिंह, करुण कुमार कंचन सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: विद्यालयों में आज होगी शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.