Gaya News: हिन्दुस्तान असर : टेंडर के चार माह बाद सड़क-नाला निर्माण शुरू, लोगों में खुशी
गया, अगस्त 23 -- Gaya News: आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में खबर छपने का असर एक बार फिर देखने को मिला। जब शहर के डेल्हा थाने के पीछे धनिया बगीचा मोहल्ले में टेंडर होने के करीब चार माह बाद आखिरकार सड़क और नाला निर्माण का काम शुरू हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। 13 जुलाई को हिन्दुस्तान अखबार में टेंडर के चार माह बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। करीब एक करोड़ 16 लाख की लागत से 16 सौ फीट सड़क और नाले का निर्माण कराया जा रहा है। लंबे समय से कच्चा रास्ता होने के कारण मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश के दिनों में रास्ते पर कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। स्थानीय लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.