गया, जुलाई 27 -- Gaya News: आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में छपी खबर का असर एक बार फिर देखने को मिला। मगध मेडिकल के बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पास खुले में फेंके गये मेडिकल वेस्ट के ढेर को हटा दिया गया। रविवार को छुट्टी का दिन रहने के बावजूद मगध मेडिकल अधीक्षक इसके प्रति गंभीर दिखे और स्वयं अपनी निगरानी में यहां पड़े मेडिकल वेस्ट को हटवाया। मेडिकल अधीक्षक डॉ. एपी आनंद ने जीविका कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि भविष्य में अस्पताल परिसर के किसी भी हिस्से में मेडिकल वेस्ट या अन्य जैविक कचरा खुले में नहीं फेंका जाए। उन्होंने कहा कि बायो-मेडिकल वेस्ट का निस्तारण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

शनिवार को प्रमुखता से छपी थी खबर हिन्दुस्तान अखबार में शनिवार...