Gaya News: हार्ट अटैक से डाटा ऑपरेटर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: गुरारू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उर्मिला संस्था के तहत डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत नागेंद्र कुमार (35) की रविवार की देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह कोंच थाना क्षेत्र के छतीहर गांव के रहने वाले थे। उनकी अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, नागेंद्र कुमार रविवार को ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौटे थे। देर रात अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए गुरारू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Gaya News: इमामगंज के सड़क हादसे में घायल मजदूर की सिलिगुड़ी में हृदय गति रुकने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.