Gaya News: हाथ में झाड़ू थाम डीएम व मेयर ने स्वच्छता का दिया संदेश
गया, सितम्बर 12 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले से पहले गया जी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी सड़क पर उतरे। विष्णुपद मंदिर परिसर से निकली स्वच्छता और जागरूकता रैली में डीएम शशांक शुभांकर, मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, सशक्त स्थाई समिति सदस्य मोहन श्रीवास्तव और नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार समेत जनप्रतिनिधियों ने खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से पितृपक्ष के दौरान शहर को साफ रखने में सहयोग की अपील की। हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना
स्वच्छता रैली का शुभारंभ डीएम, मेयर, नगर आयुक्त और सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान वार्ड पार्षद सारिका वर्मा,धर्मेंद्र कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.