Gaya News: हाइवा ने ट्रैक्टर में मारी धक्का,ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त
गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र में दौलतपुर और लकड़ाही मोड़ के बीच तेज रफ्तार हाइवा ने कुट्टी काटने की मशीन लेकर जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। खूंटा गांव निवासी भुनेश्वर यादव का ट्रैक्टर दौलतपुर से मशीन लेकर हेमजापुर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर चालक नीचे गिरकर बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने ट्रैक्टर मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मालिक ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को देखा। पुलिस फरार हाइवा और उसके चालक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.