Gaya News: हम के जिला उपाध्यक्ष बने एकराम खान
गया, अगस्त 29 -- Gaya News: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने संगठन का विस्तार करते हुए बांकेबाजार के खजुरिया निवासी एकराम खान को गया जिले का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वह लगातार चौथी बार इस पद पर चुने गए हैं। पार्टी के गया जिलाध्यक्ष डॉ. सिबगतुल्लाह उर्फ टूटू खां की ओर से जारी मनोनयन पत्र में इसकी जानकारी दी गई है। एकराम खान ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में पूरी निष्ठा से काम करेंगे। मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.