Gaya News: हत्या के प्रयास के मामले में दूसरा आरोपित भी गिरफ्तार
गया, अगस्त 9 -- Gaya News: इसी हफ्ते शेरघाटी के पुलिस चौकीदार पर चाकू से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपित को भी रविवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान ढाब चिड़ियां गांव के विनोद चौधरी (पिता मोहन चौधरी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पांच अगस्त को शेरघाटी थाना के चौकीदार शिवकुमार यादव ने फर्दबयान दर्ज कराया था कि थाने से घर लौटने के दौरान विनोद चौधरी ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और जान मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इससे पूर्व हमले के तुरंत बाद पुलिस ने चंदन सिंह नामक एक हमलावर को भी गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.