Gaya News: सड़े-गले पपीते भरे बोरों से निकली 2064 बोतल अंग्रेजी शराब
गया, अक्टूबर 15 -- Gaya News: बाराचट्टी थाना क्षेत्र में स्थित समेतिक जांच चौकी पर बुधवार की रात 2064 बोतल अंग्रेजी शराब लदी पिकअप वैन पकड़ी गई। उत्पाद विभग की कार्रवाई में 86 कार्टन शराब जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। शराब वैन पर सड़े-गले पपीतों के बोरों के बीच से बरामद की गई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि त्योहारी सीजन को लेकर समेतिक जांच चौकी पर रात-दिन वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है। बुधवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान झारखंड की ओर से आ रही पिकअप वैन रुकवायी गई। जांच में वाहन (डाला) पर बोरों में पपीते लदे थे। सड़े-गले पपीतों के बीच शराब के 86 कार्टन छिपा रखे 2064 बोतल शराब के साथ वैन को जब्त कर लिया गया। 774 लीटर शराब के साथ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.