Gaya News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर गया जंक्शन पर बढ़ी सुरक्षा, सर्च अभियान तेज
गया, अगस्त 12 -- Gaya News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गया जंक्शन समेत गया-कोडरमा रेलखंड में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान और पेट्रोलिंग तेज कर दी है। स्टेशन परिसर, रेलवे ट्रैक, पुल-पुलिया और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ाई गई है। गुरपा-झंडी रेलखंड की तीन सुरंगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कोडरमा आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार और गुरपा आरपीएफ आउट पोस्ट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। यह भी पढ़ें- रेल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को तकनीक का सहारा ले आरपीएफ : डीआईजी रेलवे के हॉकर्स, वेंडर्स और लालकुली मित्रों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.