Gaya News: स्वच्छता ही सेवा अभियान में बीडीओ ने छात्राओं की ली जीव विज्ञान की कक्षा
गया, सितम्बर 22 -- Gaya News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को प्लस टू उच्च विद्यालय, परैया खुर्द में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी मीरा कुमारी ने नवमी कक्षा की छात्राओं की जीव विज्ञान की कक्षा ली। उन्होंने कोशिका तथा पादप एवं जंतु से जुड़े विषयों की जानकारी दी। पढ़ाई के दौरान छात्राओं से सवाल पूछकर उनकी समझ भी परखी। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सवालों के जवाब दिए। बीडीओ ने नियमित अध्ययन के साथ विद्यालय और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Gaya News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छात्रों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.