Gaya News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छात्रों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
गया, सितम्बर 22 -- Gaya News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को प्लस टू उच्च विद्यालय, परैया खुर्द में सफाई अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर और आसपास साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बीडीओ मीरा कुमारी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने घर, विद्यालय व आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान गीला, सूखा व सैनिटरी कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। बीडीओ ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए जनभागीदारी जरूरी है। यह भी पढ़ें- स्कूल परिसर में चला स्वच्छता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.