गया, अक्टूबर 1 -- Gaya News: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को गया कॉलेज में दो कार्यक्रम हुए। शिक्षा शास्त्र विभाग में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। शिक्षा शास्त्र विभाग व शिक्षा पीठ दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र के दिशा-निर्देश पर कार्यक्रम के आयोजन हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ राष्ट्र के निर्माण के लिए भी आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Dumka News: एसपी कॉलेज के बीएड संकाय में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम उ...