Gaya News: स्वच्छता को जीवनशैली, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाएं
गया, अक्टूबर 31 -- Gaya News: फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान 'स्वच्छता हमारी संस्कृति' विषय पर विशेष चर्चा हुई। इसमें अभिभावकों और बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता को केवल साफ-सफाई तक सीमित न रखकर जीवनशैली, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों और बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, घर व विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के महत्व से अवगत कराया। बच्चों को नियमित स्नान करने, साफ कपड़े पहनने, भोजन से पहले और शौच के बाद हाथ धोने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News स्वच्छता हमारी संस्कृति थीम पर स्कूलों में शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.