Gaya News: स्कूल के प्रधानाध्यापकों को बच्चों की सुरक्षा का पाठ पढ़ाने के लिए दिया गया ट्रेनिंग
गया, नवम्बर 5 -- Gaya News: बच्चों को यौन अपराध, शोषण और बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अब शिक्षक स्कूलों में सुरक्षा का पाठ पढ़ाएंगे। इसे लेकर गुरुवार को इमामगंज बीआरसी भवन में प्रखंड के मध्य और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) के प्रावधानों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बच्चों को यौन शोषण से बचाने, अपराधों की पहचान करने और जागरूकता फैलाने में शिक्षकों की अहम भूमिका है। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों को उनके अधिकारों और पोक्सो एक्ट के बारे में बताएंगे। संदिग्ध मामलों की सूचना अधिकारियों को देने का निर्देशप्रशिक्षण में बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.