Gaya News: स्कूली छात्राओं ने छठ गीतों और प्रसाद के साथ जीवंत की बिहार की लोक-संस्कृति
गया, नवम्बर 4 -- Gaya News: लोक आस्था के महापर्व छठ की पारंपरिक छटा मंगलवार को डुमरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय भोकहा में देखने को मिली। यहां छात्राओं ने छठ पर्व की परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत किया। बच्चों की प्रस्तुति से विद्यालय परिसर छठ घाट जैसा नजर आया। इस दौरान छात्राओं ने ठेकुआ, रोटी, खीर और अन्य पारंपरिक प्रसाद तैयार करने से लेकर सूप में पूजन सामग्री सजाने और भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य देने की परंपरा निभाई। बुधवार को उषाकालीन अर्घ्य और पारण की रस्म भी प्रस्तुत की गई। बच्चों ने इसके माध्यम से छठ पर्व की महत्ता और इससे जुड़े धार्मिक-सांस्कृतिक पहलुओं को समझाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: डीएवी पाकुड़ में दीपावली व छठ पर्व की मनमोहक छटा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शीतल प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.