गया, अगस्त 17 -- Gaya News: तीसरी सोमवारी और नागपंचमी होने के उत्तम संयोज के कारण शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार की अहले सुबह से शिवालय हर-हर महादेव व ऊं नम: शिवाय के जयघोष से गूंजने लगे। शहर के शिव मंदिरों से लेकर जिले भर धामों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। नागपंचमी को लेकर महादेव की आराधना कर काल सर्प दोष से मुक्ति की कामना की। मार्कण्डेय, पितामहेश्वर और रामशिला मंदिर के अलावा प्रमुख धामों पर अधिक भीड़ रही यह भी पढ़ें- Pakur News: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़शहर में शिवालयों की भीड़ सोमवारी पर शहर में सबसे अधिक भीड़ मार्कण्डेय मंदिर, पितामहेश्वर महादेव, गौरी शंकर, गोदावरी, ब्रह्मपिता परमेश्वर, रामशिला मंदिर में रही। महादेव घाट, मनोकामना शिव मंदि...