Gaya News: सोनू हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, तीन दोस्तों से पूछताछ
गया, अक्टूबर 8 -- Gaya News: चार दिन से लापता 28 वर्षीय सोनू कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत में नामजद महिला गीता देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस गीता देवी समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। सोनू के तीन दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। रकसिया गांव के दक्षिण स्थित खेत से बुधवार को बेनीपुर के सोनू का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशानों से प्रथमदृष्टया धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका है। उंगलियों और पैर की सुपली पर कटे होने के निशान मिले हैं। पेट और छाती पर भी तीन-चार जगह गहरे जख्म पाए गए हैं।सोनू की तलाश के दौरान गीता देवी के घर से उसकी चप्पल मिली थी। शव बरामद होने के बाद जांच में मदद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.