गया, अगस्त 29 -- Gaya News: आमस की झरी पंचायत के रेगनियां गांव निवासी कमल रजक की पुत्री सिमरन कुमारी का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। इससे परिवार और गांव में खुशी है। मां कुमारी देवी आंगनबाड़ी सेविका हैं। उन्होंने बताया कि सिमरन बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की थी और प्रोफेसर बनने का सपना देखती थी। रेगनियां मिडिल स्कूल से आठवीं तक पढ़ी सिमरन का शनिवार को शिक्षकों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। मुखिया चांदनी सिंह सहित कई लोगों ने सिमरन को बधाई दी। विद्यालय के शिक्षकों ने इसे गौरव का क्षण बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...