Gaya News: सेवा संकल्प अभियान को ले बीजेपी की हुई बैठक
गया, सितम्बर 7 -- Gaya News: सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोमवार को आमस के चंडीस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक दक्षिणी मंडल अध्यक्ष माधुरी जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी लगन से जुटने की अपील की। बैठक में पार्टी की मजबूती और गांव-गांव संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई। इसके लिए टीम गठित कर कार्ययोजना तैयार की गई है। बैठक में शेरघाटी विधानसभा संयोजक अजीत कुमार मिश्रा, डॉ. परिमल गोस्वामी, हलधर सिंह, अरविंद पासवान, रौशन गुप्ता, कमलनयन सिंह, मिथिलेश सिंह, नीरज चौरसिया समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- एक माह तक घर-जाकर योजनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.