Gaya News: सेवा के साथ उसकी कहानी भी समाज तक पहुंचाएगी रोटरी
गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के तत्वावधान में रविवार को डिस्ट्रिक्ट पब्लिक इमेज सेमिनार 'कहानियां' का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी की ओर से आयोजित इस सेमिनार में रोटरी के सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाने, ब्रांडिंग और जनसंपर्क मजबूत करने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सेवा कार्यों के साथ उनसे समाज में आने वाले सकारात्मक बदलाव की कहानियों को सामने लाना भी जरूरी है। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग ने किया। राष्ट्रीय गान, दीप प्रज्वलन और गुरुकुल संगीत केंद्र, गयाजी की ओर से प्रस्तुत स्वागत नृत्य के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। सेमिनार अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रभावी संचार और ब्रांड पहचान प्रभावी संचार और ब्रांड पहचान पर चर्चा सेमिनार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.