गया, जुलाई 7 -- Gaya News: डोभी नगर पंचायत के सेवईचक-अमारूत गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर में आयोजित शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। समापन अवसर पर यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पांच दिवसीय आयोजन के दौरान वृंदावन की कथावाचिका देवी सत्या जी ने संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। कथा में भागवत की महिमा, भक्ति और मुक्ति के मार्गों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत के बताए मार्गों पर चलकर मानव जीवन का कल्याण संभव है। कार्यक्रम में कृष्ण जन्मोत्सव और रुक्मिणी विवाह जैसे प्रसंगों का भी आयोजन किया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्...