Gaya News: सुरक्षित मातृत्व अभियान पर सुविधाओं का ग्रहण
गया, जुलाई 9 -- Gaya News: प्रसव से पहले जांच के लिए शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल आने वाली महिलाओं को अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल रही है। बता दें कि हर महीने की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों को मुफ्त चिकित्सा जांच की सुविधा दी जाती है। अस्पताल पहुंची भंगीडीह गांव की अंशु कुमारी ने बताया कि सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने के कारण उन्हें निजी सेंटर में आठ सौ रुपये खर्च कर जांच करानी पड़ी। कोरमत्थु गांव की किरण कुमारी, गांवखाप की सोनी कुमारी व सोनेखाप की सोनी कुमारी ने भी अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की।
अस्पताल में लम्बी कतारें अस्पताल में इलाज कराने पहुंची एक महिला की तीमारदार नेहा कुमारी ने बताया कि अस्पताल के रोस्टर में उल्लिखित चार चिकित्सकों के स्थान पर केवल दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.