Gaya News: सुरक्षित प्रवासन के लिए नुक्कड़ नाटक से श्रमिकों को किया गया जागरूक
गया, जुलाई 3 -- Gaya News: असंगठित व प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक प्रवासन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बोधगया में चल रहा तीन दिवसीय वर्कर्स प्रोटेक्शन और सुरक्षित प्रवासन प्रशिक्षण कार्यक्रम का बोधगया जिला पलायन स्रोत केंद्र में समापन हो गया। दलित विकास अभियान समिति द्वारा माइग्रेंट रेजिलिएंस कलेक्टिव (एमआरसी) परियोजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन पर परैया प्रखंड के सोनवर्षा और दखनेर बदलचक गांवों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर श्रमिकों को सुरक्षित पलायन, श्रमिक पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, श्रमिक अधिकारों तथा दलालों के झांसे से बचने के प्रति जागरूक किया गया। संस्था के निदेशक धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि सुरक्षित प्रवासन हर श्रमिक का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना समाज व सरकार की साझा जिम्मेदारी है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.