गया, सितम्बर 30 -- Gaya News: सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय फतेहपुर में बुधवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, पढ़ाई के स्तर और विद्यालय की गतिविधियों को लेकर शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद किया। अभिभावकों को विद्यालय में संचालित शैक्षणिक योजनाओं और बच्चों की प्रगति में उनकी भूमिका की जानकारी दी गई। पीटीएम सह विद्यालय संचालन के निरीक्षण के दौरान सीओ अमिता सिन्हा, बीईओ दिनेश राय और लेखपाल पीयूष तिवारी विद्यालय पहुंचे। सीओ ने विभिन्न वर्ग कक्षों में जाकर छात्राओं को पाठ पढ़ाया और उनसे पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने छात्राओं के उत्तरों के माध्यम से उनके शैक्षणिक स्तर को समझने का प्रयास किया। शिक्षकों से भी कक्षा संचालन और शिक्षण गतिविधियों ...