Gaya News: सीओ ने आरटीपीएस का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
गया, अगस्त 3 -- Gaya News: आमस सीओ अरशद मदनी ने सोमवार को प्रखंड परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने आय, आवासीय, जाति, डब्ल्यूईएस सहित अन्य आवेदनों की ऑनलाइन स्थिति की जानकारी कर्मियों से ली। सीओ ने सभी आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने संधारित फाइलों की भी जांच की। इसके बाद आरटीपीएस के समीप संचालित ऑनलाइन काउंटर का निरीक्षण कर कर्मियों को जरूरतमंदों से निर्धारित शुल्क लेने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.