गया, जुलाई 20 -- Gaya News: जिले में धान अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 के तहत बचे हुए कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की शत-प्रतिशत वसूली को लेकर गया जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर टास्क फोर्स की टीम और बिहार राज्य खाद्य व असैनिक आपूर्ति निगम (एसएफसी) के जिला प्रबंधक दिग्विजय सिंह और जिला सहकारिता पदाधिकारी जेनधारी पासवान लगातार बकायेदार समितियों व राइस मिलरों से बकाये चावल जमा कराने की कार्रवाई में जुटे हैं। जिले में अब भी लगभग 40 हजार क्विंटल सीएमआर एसएफसी के गोदामों में जमा किया जाना शेष है। हालांकि अब तक 96.25 प्रतिशत सीएमआर सफलतापूर्वक जमा कराया जा चुका है। समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक में जिला टॉस्क टीम के अधिकारियों ने राइस मिलरों और पैक्स अध्यक्षों के साथ लंबित सीएमआर की समीक्षा की गई। बैठक...