Gaya News: सीएमआर आपूर्ति में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, दो पैक्सों पर प्राथमिकी
गया, जुलाई 29 -- Gaya News: खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध समतुल्य कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले पैक्सों और राइस मिलरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय निर्देश के आलोक में बुधवार को टिकारी प्रखंड के केसपा पैक्स व शेरघाटी प्रखंड के चेरकी पैक्स के विरुद्ध संबंधित थानों में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
कार्रवाई की प्रक्रिया प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन समितियों द्वारा अब तक सीएमआर चावल की आपूर्ति पूरी नहीं की गई है उनके पैक्स गोदामों का सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के दौरान क्रय किए गए धान के स्टॉक का मिलान किया जाएगा। यदि स्टॉक में किसी प्रकार की विसंगति पाई जाती है अथवा गोदाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.