Gaya News: सावन मेले से पहले गुरुपदगिरि पर्वत पर सुरक्षा व सुविधाओं की उठी मांग
गया, जुलाई 24 -- Gaya News: सावन माह में फतेहपुर प्रखंड के अतिप्राचीन, धार्मिक व बौद्धकालीन गुरुपदगिरि पर्वत पर लगने वाले एक माह के धार्मिक मेले को लेकर तैयारियां तेज होने लगी हैं। मेले में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने बैठक कर प्रशासन से आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है। मुखिया ने इससे पहले डीएम से मिलकर श्रावणी मेले में गुरुपदगिरि पर्वत पर श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था कराने की मांग रखी है। कठौतिया केवाल पंचायत की मुखिया सारिका कुमारी, समाजसेवी रंजीत साव और रवि रंजन कुमार ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान गुरपा स्थित हिंदू और बौद्ध धर्म का संगम स्थल गुरुपदगिरि पर्वत की तलहटी से लेकर शिखर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.