गया, अगस्त 22 -- Gaya News: सावन की रिमझिम फुहार और कजरी-ठुमरी के सुरीले गीतों के बीच शनिवार को गया जी शहर के एक सभागार में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रथम भूमिहार महिला समाज की ओर से आयोजित समारोह को रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की मौजूदगी और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सावन की लोक संस्कृति और उत्सव का रंग देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन, मंगलाचरण और भगवान परशुराम के श्लोक पाठ के साथ हुई। कार्यक्रम की संयोजक वंदना शर्मा ने मंच संचालन करते हुए अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. कविता निश्चल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और सरकार की मुख्यधारा में आने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। सामाजिक ...