Gaya News: सावन महोत्सव में भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं
गया, अगस्त 16 -- Gaya News: शहर के टेकारी रोड स्थित तैलिक साहू भवन में रविवार को सावन महोत्सव-2026 का आयोजन हुआ। शिव वंदना, सावन गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेहंदी प्रतियोगिता, सावन क्वीन, बेस्ट ग्रीन ड्रेस व मनोरंजक खेल सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भव्य मंच पर महोत्सव का शुभारंभ सभा के जिलाध्यक्ष अजय साव ने किया। इसके बाद समाज के प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान किया गया। गया जी तैलिक साहू सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवान शंकर व माता पार्वती की मनमोहक झांकी देख लोग सावन के रंग में डूब गए। भवन हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार व उपहार देकर सम्मानित किया गया। साइकिल से कई तीर्थों के भ्रमण करने वाले 9 साल के यशराज को उनके पिता के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.