Gaya News: सावन की पहली सुबह संडेश्वरनाथ धाम और गुरुपदगिरि में उमड़ा आस्था का सैलाब
गया, जुलाई 30 -- Gaya News: सावन माह के पहले दिन गुरुवार को फतेहपुर प्रखंड के अतिप्राचीन, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले संडेश्वरनाथ धाम और गुरपा स्थित गुरुपदगिरि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लग गईं और 'हर-हर महादेव', 'बोलबम' व 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। गुरुपदगिरि में मुखिया सारिका कुमारी व समाजसेवी रंजीत कुमार और संडेश्वरनाथ धाम में मुखिया राजेंद्र सिंह राजू ने श्रावणी मेले का उद्घाटन किया। संडेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने स्वयंभू शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, चंदन, पुष्प और बेलपत्र अर्पित कर विधिवत जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- पवित्र सावन के पहले दिन शिवालयों में जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय कई भक्तों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.