Gaya News: सात घंटे की जंग के बाद बोरवेल से सकुशल बाहर निकला मासूम पीयूष, पूरे गांव में गूंजी खुशी
गया, जुलाई 17 -- Gaya News: फतेहपुर प्रखंड के रंगूनगर गांव में गुरुवार की देर शाम बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम पीयूष को करीब 1:50 बजे रात में सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पीयूष को बचाने के लिए करीब सात घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला। जैसे ही एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला, वहां मौजूद परिजन, ग्रामीण और अधिकारी खुशी से झूम उठे। पूरे गांव में तालियों की गड़गड़ाहट और भगवान के जयकारों से माहौल गूंज उठा। कई घंटों से दुआ कर रहे परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पटना से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने तकनीकी यंत्र के सहारे 1:50 बजे रात में पीयूष को सुरक्षित बाहर निकाला
बचाव कार्य में प्रशासन की भूमिका पीयूष के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया था। गया और पटना से विशेष एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.