Gaya News: साइबर ठगों के जाल से बचाएंगे विकास मित्र, पंचायतों में चलेगा जागरूकता अभियान
गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विकास मित्रों और स्वच्छता पर्यवेक्षकों को साइबर ठगी से बचाव और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन की जानकारी दी गई। उन्हें पंचायतों में ग्रामीणों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बीडीओ शशिभूषण साहू ने बताया कि 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। कार्यशाला में अनजान व्यक्ति से ओटीपी, यूपीआई पिन साझा नहीं करने और ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। मौके पर राहुल कुमार, वंदना प्रभात और रविकांत मिश्रा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.