Gaya News: सांसद ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन
गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: सिमुआरा स्थित सूर्य मंदिर के समीप निर्मित शनिवार को क्षेत्रीय सांसद अभय कुमार सिन्हा ने किया। इस मौके पर टिकारी विधायक अजय कुमार मौजूद रहें। सांसद क्षेत्र विकास योजना से निर्मित सामुदायिक भवन का नाम शहीद जगदेव स्मृति भवन रखा गया है। भवन का जायजा सांसद और विधायक ने लिया। सांसद अभय कुमार सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र की आम जनता को समर्पित यह भवन महापुरुष शहीद जगदेव बाबू के नाम पर करना प्रशंसनीय है। सांसद ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में इस तरह का भवन हो ताकि आमजन को इसका लाभ मिल सके। विधायक अजय कुमार ने भी कार्य की सराहना की। मौके पर कमलेश कमल, मुखिया प्रभु रजक, उप मुखिया संजय शर्मा, सिद्धार्थ कुमार, विनोद यादव, मोहन कुमार, अनिल यादव, विनोद यादव, जितेंद्र यादव, पिंटू, हरिओम यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.